1st Bihar Published by: JITENDRA KUMAR Updated Sep 11, 2020, 11:42:43 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में रिटायर्ड सेना के जवान के पोते की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की है. मर्डर की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है.
युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा डीह निवासी भूतपूर्व सैनिक सत्यनारायण सिंह के पोते और स्व अशोक सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है. घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि अविनाश निजी स्कूल में पढ़ाते थे और 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी.
बताया जा रहा है कि अविनाश ससुराल गए थे और गुरुवार को ही ससुराल मधुरापुर से लौटे थे, लेकिन घर पहुँचने से पूहले ही हनुमान गढ़ी के पोखर में उनकी लाश बरामद की गई है.घटनास्थल पर से उनकी बाइक,पर्स,लैपटॉप भी बरामद किया गया है, जिससे छिनतई की घटना से इनकार किया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि मर्डर करने के बाद शव को फेंका गया है.