ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मुंगेर: शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला, DSP समेत कई जवान घायल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

MUNGER: बिहार में शराब कारोबारियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। मुंगेर में एक बार फिर शराब तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। असरगंज थाना के विक्रमपुर फुसना गांव में गिरफ्तारी

मुंगेर: शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला, DSP समेत कई जवान घायल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में शराब कारोबारियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। मुंगेर में एक बार फिर शराब तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। असरगंज थाना के विक्रमपुर फुसना गांव में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। इस दौरान डीएसपी समेत 6 जवान घायल हो गये। हमले में डीएसपी के बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में शराब व हथियार बरामद किया गया। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम फुसना गांव में गयी थी तभी शराब तस्करों ने लाठी-डंडे से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गयी। इस दौरान डीएसपी समेत 6 पुलिस जवान घायल हो गये। वही डीएसपी का बॉडीगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गये। मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गयी थी। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 


गौरतलब है कि रविवार की देर रात पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद तारापुर एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने फुसना गांव छापेमारी की। जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया। लेकिन इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके बाद आज फिर एसडीपीओ को नेतृत्व में टीम शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गयी थी लेकिन तभी शराब तस्करों ने उन पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 




रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता