Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे Dhanteras 2025: धनत्रयोदशी पर क्या करें और क्या खरीदें? कंफ्यूजन कर लें दूर; जानें धन्वंतरि की पूजा का सही समय Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख RJD में आकर फंस गये राहुल शर्मा? जगदीश शर्मा के बेटे को घोसी से टिकट नहीं मिला, माले ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार Jawed Habib: स्टाइल के बाद स्कैम? जावेद हबीब और परिवार पर लगा करोड़ों की ठगी का आरोप Bihar election 2025 : JDU में भूचाल, कई कद्दावर नेता छोड़ रहे पार्टी; वर्तमान नेतृत्व से नाराज हैं JDU के पुराने साथी Bihar Chunav: सीट शेयरिंग के 12 घंटे बाद ही JDU के लिए आई बुरी खबर, यह नेता देने जा रहे इस्तीफा; इस इलाके में बढ़ेगी NDA की मुश्किलें Lalu Yadav IRCTC Scam: IRCTC घोटाला मामले में लालू-तेजस्वी पर आरोप तय, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका
1st Bihar Published by: Updated Fri, 11 Feb 2022 03:52:50 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER: मुंगेर-खगड़िया को जोड़ने वाला श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण आज हो गया। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन किया। वही घोरघट पुल का भी आज उद्घाटन किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है। इस खास दिन को यादगार बनाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था तब लोगों के बीच इसे लेकर खुशी का माहौल था। जिस प्रकार शिलान्यास के दिन लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाए थे और अपनी खुशियों का इजहार किया था। उसी तरह आज भी लोग दीपक जलाए और खुशियां मनाए।
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बाबू के नाम पर इस सेतु का नाम रखा गया है। तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस पुल का शिलान्यास किया था।
उस वक्त इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया था। जिस दिन शिलान्यास हुआ उस दिन लोगों ने रात में अपने-अपने घरों को दीया जलाकर दीपावली मनायी थी और आज इस पुल का उद्घाटन किया गया है। आज लोगों के लिए खुशी का दिन है। जिस बात की कल्पना वो कर रहे थे आज बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आज रात भी घरों में दिया जलाए जाने की बात कही। मंच से लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या उम्मीद करें...दिया जलाएंगे ना..हाथ उठाकर बताईए..जिसके बाद लोगों ने अपने हाथ उठाए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। श्रीकृष्ण सेतु के उद्घाटन से लोगों में खुशी का माहौल दिख रहा है। वही घोड़घट पुल भी बनकर तैयार हो गया है। इस पुल का भी आज उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीकृष्ण सेतु का काम जब शुरु हुआ था तब कई कठिनाइयां सामने आई थी। तब यहां आकर हमने देखा कि आखिर क्या परेशानी आ रही है।
तब पता चला चला कि टोपो लैंड पर लोगों ने अपना घर बना रखा है। तब सरकार ने निर्णय लिया कि टोपो लैंड से लोगों को जाने के लिए पैसे देंगे। इस मद में सरकार ने 58 करोड़ रुपये जारी किया। इसके बाद भी और भी कई तरह की परेशानी सामने आई जिसका समाधान सरकार ने निकाला। जिसके बाद पुल का निर्माण कार्य में तेजी आई और इसी का नतीजा है कि आज यह पुल बनकर तैयार हो गया है और आज इसका उद्घाटन किया गया है। जिस बात की कल्पना लोग कर रहे है वो आज बनकर तैयार हो चुका है।
वही कोरोना पर कहा कि राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन इसे लेकर अब भी सचेत रहना जरुरी है। जिन लोगों ने कोरोना का टीका अब तक नहीं लगवाया है वे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना का टीका लगवा लें और कोविड गाइडलाइन का पालन करें।