ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

नया प्रेमी प्रेमिका को आ गया पसंद, फिर पुराने की हत्या के लिए रची खतरनाक साजिश

MUNGER: एक प्रेमिका दो प्रेमियों से प्यार करती थी, लेकिन बाद में वह नए प्रेमी से चुपके से शादी कर ली. लेकिन इस बीच वह पुराने प्रेमी से बातचीत करती रही. प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: एक प्रेमिका दो प्रेमियों से प्यार करती थी, लेकिन बाद में वह नए प्रेमी से चुपके से शादी कर ली. लेकिन इस बीच वह पुराने प्रेमी से बातचीत करती रही. प्रेमी से बात करना पति को अच्छा नहीं लगता था. जिसके बाद पति ने वाइफ से कहा कि वह अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाए. जब वह मिलने के लिए आया तो प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. यह घटना मुंगेर जिले के टेटिया बंबर की है.

हत्या के बाद शव को फेंक दिया खेत में

मृतक प्रेमी जय करण कुमार की हत्या के बाद दोनों ने शव को धान के खेत में फेंक दिया और अपने घर चले गए. इस बीच अगले दिन पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और जांच में जुट गई.  22 दिन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद यह खुलासा हुआ है. बेटे का जब कुछ पता नहीं चला तो जय करण के पिता ने टेटिया बंबर थाना में केस दर्ज कराया था. जिससे जांच के बाद यह खुलासा हुआ और पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका रवीना की गिरफ्तारी गंगटा थाना क्षेत्र के कठना गांव से की.

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गिरफ्तारी के बाद प्रेमिका रवीना ने बताया कि मृतक जयकरण के साथ उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह चुपके से नए प्रेमी नंदू पासवान से शादी कर दी थी. लेकिन जयकरण से भी वह बात करती थी. बार-बार उसका कॉल करना मुझे और मेरे पति को ठीक नहीं लगता था. जिसके बाद 5 अक्टूबर को उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया.  
 
 

टैग्स