ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

मुंगेर में हथियारों का जखीरा बरामद, 2 राइफल और 29 दोनाली बंदूक समेत 500 से अधिक कारतूस बरामद

MUNGER: अब तक का सबसे बड़ा हथियारों का जखीरा मुंगेर में बरामद हुआ है. डीआईजी मनु महाराज ने हथियार तस्करों और नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 519 जिंदा कारतूस, 2 रेगुलर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: अब तक का सबसे बड़ा हथियारों का जखीरा मुंगेर में बरामद हुआ है. डीआईजी मनु महाराज ने हथियार तस्करों और नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 519 जिंदा कारतूस, 2 रेगुलर रायफल, 29 दोनाली बंदूक, 1 बेबलिकोस्ट रिवॉल्वर बरामद किया है.

4 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने टीपू सुल्तान नामक कुख्यात हथियार तस्कर और 4 अन्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा यह अब तक कि सबसे बड़ी उपलब्धि है. मनु महाराज के नेतृत्व में पुलिस टीम कासिम बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है. डीआईजी ने कहा की नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.   

सैकड़ों कारतूस बरामद

गिरफ्तार तस्करों के पास से हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद किया गया है. बरामद सामानों में पिस्टल 7.65 बोर का 184 गोली, रिवॉल्वर 7.65 बोर का 50 गोली, .25 बोर पिस्टल का 175 गोली, 2 रायफल, 29 दोनाली बंदूक, 22 बोर रायफल का 10 गोली, 306 रायफल का 80 गोली, 12 बोर बन्दूक का 20 गोली, बेबलिकोस्ट रिवॉल्वर 01, सहित हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया गया है.  


टैग्स