ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

मुंगेर में अपहरण कर एक युवक का मर्डर, कुएं में मिली डेड बॉडी

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने आतंक मचा रखा है. अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने आतंक मचा रखा है. अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के संग्रामपुर थाना इलाके की है. जहां ददरिजाला गांव में अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर उसका मर्डर कर दिया. मर्डर के बाद अपराधियों ने उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया. युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई.  हत्या की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि बीते 11 नवंबर को मृतक के पिता ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद DSP तारापुर के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की छानबीन शुरू की गई. इसमें पुलिस ने दो अपराधियों राजीव कुमार और राजेश पासवान को गिरफ्तार किया. उन्होंने अपना गुनाह क़ुलूब करते हुए पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद के कारण युवक की हत्या कर उन्होंने शव को कुएं में डाला था. पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता