ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

'मम्मी माफ़ कर दो अब नहीं सहा जाएगा मेरे से.... ', न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहा था BF, अब गर्लफ्रैंड ने किया ये काम

BHAGALPUR : इश्क का खुमार बेहद नशीला होता है। इसमें पड़े जोड़े अपनी सुध-बूद तक खो देते हैं। उन्हें लगता है कि उनके आशिक या महबूबा द्वारा कही गई बातें ही सच है। लेकिन, इसमें पड़े

'मम्मी माफ़ कर दो अब नहीं सहा जाएगा मेरे से.... ', न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहा था BF, अब गर्लफ्रैंड ने किया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : इश्क का खुमार बेहद नशीला होता है।  इसमें पड़े जोड़े अपनी सुध-बूद तक खो देते हैं। उन्हें लगता है कि उनके आशिक या महबूबा द्वारा कही गई बातें ही सच है। लेकिन, इसमें पड़े लोगों की नींद तब टूटती है जब उसके साथ कुछ गलत काम हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां बॉयफ्रेंड के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक छात्रा ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। 


दरसअल, तातारपुर थानाक्षेत्र के एक इंटर स्तरीय स्कूल से इंटर की पढ़ाई करने वाली 17 वर्षीय छात्रा की कुंदन से दोस्ती हुई। धीरे - धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया। इसी प्यार का लड़के ने गलत फायदा उठाया और अपनी प्रेमिका का गंदा फोटो और वीडियो मोबाइल में बना लिया। अब वह पिछले कई दिनों से लड़की को इसी आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। 


बताया जा रहा है कि, छात्रा के ब्वायफ्रेंड कुंदन कुमार ने  कॉल किया और अश्लील फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने अपने मां को इसके बारे में जानकारी दी और उसने कहा कि अब वो ये सब सहन नहीं करेगी। जिसके बाद उसकी मां उसके किसी तरह समझा - बुझाकर कर उस समय तो मामला शांत कर दिया। लेकिन, उसके बाद प्रेमी ने वापस से कॉल किया और धमकी दी। जिसके बाद छात्रा ने मां को कॉल किया और कुंदन की हरकतों और धमकियों की जानकारी दी। इसके बाद उसने बस कॉल काटते ही अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग लगा ली। 


इधर, इस घटना के बाद जोगसर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है।