1st Bihar Published by: Updated Oct 12, 2022, 12:41:56 PM
- फ़ोटो
DESK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से देशभर की राजनीति में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे। पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह के परिवार के साथ गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
अखिलेश यादव के अलावा पप्पू यादव ने शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और प्रतीक यादव से भी मुलाकात की। पप्पू यादव ने कहा कि नेताजी ने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उनका कद देश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण रहा। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज के साथ-साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।
आपको बता दें, मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था, जिसके बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता भी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल रहे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...