ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले नवनिर्वाचित खीरू महतो, सीएम ने दी जीत की बधाई

PATNA: बिहार में राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों में बीजेपी से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल, जेडीयू से खीरू महतो, आ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले नवनिर्वाचित खीरू महतो, सीएम ने दी जीत की बधाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों में बीजेपी से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल, जेडीयू से खीरू महतो, आरजेडी से मीसा भारती और फैयाज अहमद शामिल हैं। जेडीयू कोटे से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खीरू महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर सीएम नीतीश ने खीरू महतो को जीत की बधाई दी।


जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए शुक्रवार को सभी दलों के उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे थे। आरजेडी की तरफ से पूर्व सीएम राबड़ी देवी, मीसा भारती, फैयाज अहम और तेजप्रताप यादव बिहार विधानसभा पहुंचे थे। जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी ने मीसा भारती, फैयाज अहम, सतीशचंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और खीरू महतो को जीत का सर्टिफिकेट सौंप दिया।


जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद नवनिर्वाचित सांसद खीरू महतो सीएम आवास पहुंचे और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खीरू महतो को जीत की बधाई दी। बता दें कि जेडीयू के अंदर आरसीपी सिंह की उम्मीदवारी को लेकर खूब खींचतान हुई थी। बाद में जेडीयू ने आरसीपी सिंह का पत्ता साफ करते हुए खीरू महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

टैग्स