ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

DESK: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खराब मौसम के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में उतारा गया

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खराब मौसम के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में उतारा गया है। राजीव कुमार के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे।


जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलीकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। इसके बाद मिलम से नंदा देवी बेस कैंप ट्रैकिंग के लिए जाने के प्लान था लेकिन इसी बीच मौसम खराब हो गया और करीब एक बजे राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।


हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। दोनों पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौके पर जिला प्रशासन की टीम और अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। बता दें कि मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने राज्यो में होने वाले उपचुनाव को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया था।