ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

मुखिया की बहू का सरेआम मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बेलगाम होकर वारदात को अंजाम दे रहे है, और बेबस पुलिस उसे कंट्रोल कर पाने में सफल नहीं हो पा रही है. ताजा मामला जिले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बेलगाम होकर वारदात को अंजाम दे रहे है, और बेबस पुलिस उसे कंट्रोल कर पाने में सफल नहीं हो पा रही है. ताजा मामला जिले के विभूतिपूर की है. 

मंगलवार की रात अपराधियों ने विभूतिपुर के बेलसंडी तारा पंचायत की मुखिया किरण देवी की बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. 

खबर के मुताबिक किरण देवी के बेटे- बहू किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें से एक गोली बहू के सिर में लग गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बता दें कि मुखिया किरण देवी के बेटे पर 29 नवंबर को भी हमला हुआ था, जिस दौरान एक गोली उनके पैर में लगी थी. मंगलवार को भी बेटे पर ही हमला किया गया था पर बीच में पत्नी आ गई और गोली उनके सिर में लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.