ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

मुकेश सहनी ने BJP को याद दिलाया वादा, अमित शाह को लेटर लिख उधार चुकता करने को कहा

PATNA : बीजेपी ने मुकेश सहनी को भले ही एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया हो लेकिन इसके बावजूद सहनी बीजेपी को पुराना वादा याद दिलाने से नहीं चूक रहे। पूर्व मंत्री और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने इसी

मुकेश सहनी ने BJP को याद दिलाया वादा, अमित शाह को लेटर लिख उधार चुकता करने को कहा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बीजेपी ने मुकेश सहनी को भले ही एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया हो लेकिन इसके बावजूद सहनी बीजेपी को पुराना वादा याद दिलाने से नहीं चूक रहे। पूर्व मंत्री और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने इसी बाबत केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह को लेटर लिखा है। मुकेश सहनी ने बीजेपी को उस वादे को याद दिलाया है जो बिहार में एनडीए की सरकार बनते वक्त उनसे किया गया था।


सहनी ने भाजपा के किए वादे को याद दिलाते हुए पत्र में कहा है कि विधानसभा चुनाव 2020 के समय वीआईपी एनडीए का हिस्सा थी। वी.आई.पी को गठबंधन में शामिल करने के समय वी.आई.पी को 11 विधानसभा सीट एवं 1 एमएलसी की सीट देने का वादा किया गया था। पूर्व मंत्री ने बताया कि उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ हमने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जनता के बीच भी इस समझौते को रखा था।


सहनी ने भाजपा को याद दिलाते हुए आगे कहा कि चुनाव के दौरान मैंने जनता से वादा किया था की एमएलसी की सीट निषाद समाज की उपजाति नोनिया समाज के किसी प्रतिनिधि को दिया जाएगा। सहनी ने अपने पत्र में लिखा है कि आज वीआईपी एनडीए का हिस्सा नहीं है। लेकिन, मुझे अपने समाज से किया हुआ वादा पूरा करना है। इस दौर में भाजपा को भी  वीआईपी के साथ किया हुआ वादा पूरा करना चाहिए, जिससे नोनिया समाज को वाजिब हक़ मिल सके। 


पत्र के अंत में सहनी ने गृह मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि हाल में होने वाले विधान परिषद चुनाव में एक एमएलसी सीट वीआईपी को दी जाए, जिससे वरिष्ठ सहयोगी को एमएलसी बनाकर नोनिया समाज से किया हुआ वादा पूरा कर सकूँ। सहनी ने विश्वास जताया है कि भाजपा अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी और अपना उधार चुकता करेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोई  वस्तु  भी उधार लेता है तो मनमुटाव होने के बाद भी व्यवहारिकता का पालन करते हुए समय के मुताबिक वस्तु लौटा देता है।

टैग्स