ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 4 बार आया धमकी भरा कॉल

DESK : भारत के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर आया है। फोन

मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 4 बार आया धमकी भरा कॉल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : भारत के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर आया है। फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को एक दो बार नहीं 4 बार लगातार फोन कर धमकी दी।


रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल प्रबंधन ने डीबी मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम फोन कॉल को ट्रेस करने में जुट गई है। एंटीलिया कांड के बाद एक बार फिर से अंबानी परिवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया है। मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहिसर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।  


बता दें कि साल 2021 में भी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास से पुलिस ने विस्फोटक लदी एक गाड़ी को भी बरामद किया था। जब्त गाड़ी से जिलेटिन की छड़े मिली थीं। गाड़ी में एक लेटर भी रखा हुआ था जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गयी थी।