ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

मोतियाबिंद सर्जरी कैम्प के लिए अब सरकारी मंजूरी जरूरी, मुजफ्फरपुर कांड के बाद सरकार सख्त

PATNA : कैंप लगाकर मोतियाबिंद की सर्जरी करने के लिए अब प्रशासनिक मंजूरी जरूरी होगी। मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान दर्जनों लोगों की आंख की रोशनी जाने के बाद सरकार इस

मोतियाबिंद सर्जरी कैम्प के लिए अब सरकारी मंजूरी जरूरी, मुजफ्फरपुर कांड के बाद सरकार सख्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कैंप लगाकर मोतियाबिंद की सर्जरी करने के लिए अब प्रशासनिक मंजूरी जरूरी होगी। मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान दर्जनों लोगों की आंख की रोशनी जाने के बाद सरकार इस मामले पर सख्त हो गई है। सरकार ने अब इस तरह के किसी आयोजन या मेडिकल सर्जरी कैंप को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी किया है। इसके मुताबिक बगैर अनुमति के इस तरह का शिविर आयोजित नहीं किया जा सकता। मोतियाबिंद की सर्जरी वाली कैम्प लगाने के पहले स्वास्थ्य विभाग से अनुमति अनिवार्य कर दी गई है।


मोतियाबिंद सर्जरी के लिए कैंप का आग्रह आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर स्थल का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण करने के बाद यह तय किया जाएगा कि वहां तय मानकों का ध्यान रखा गया है या नहीं। इसके बाद ही आयोजकों को मोतियाबिंद शिविर आयोजित करने की अनुमति मिल पाएगी। राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर की घटना से सीख लेते हुए यह फैसला किया है।


आपको याद दिला दें कि मुजफ्फरपुर में एक ट्रस्ट की तरफ से संचालित अस्पताल में 22 नवंबर को कई लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई थी। इनमें से 26 लोगों की आंख की रोशनी चली गई थी। बाद में जब जांच की गई तो मालूम पड़ा कि जिस ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी की गई वहां पहले से ही संक्रमण मौजूद था और इंफेक्शन फैलने की वजह से 26 लोगों की आंख की रोशनी चली गई।

टैग्स