ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

मोतिहारी में एटीएम मशीन उड़ा ले गए चोर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं. अब एक बार फिर चोरों ने एटीएम को निशाने पर लिया है. मोतिहारी के कटवा बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम मशीन चोरों ने उखाड़ लिया और साथ लेकर भाग

मोतिहारी में एटीएम मशीन उड़ा ले गए चोर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं. अब एक बार फिर चोरों ने एटीएम को निशाने पर लिया है. मोतिहारी के कटवा बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम मशीन चोरों ने उखाड़ लिया और साथ लेकर भागने में सफल रहें. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और बैंक कर्मियों के आने का इंतजार कर रही है. उसके बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी.


बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच करने में जुटी है. आगे की कार्रवाई के लिए बैंक कर्मियों के आने का इंतजार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया वहां से पुलिस थाना भी बेहद नजदीक ही है. लेकिन चोरों ने बड़े सफाई से इस वारदात को अंजाम दिया है. ऐसे में पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठना लाजिमी है.


मिल रही जानकारी के मुताबिक वहां एटीएम में गार्ड की भी तैनाती थी लेकिन गार्ड का शिफ्ट समाप्त हो गया था. इसी दौरान चोरों ने इस वारदात अंजाम दिया. पुलिस यहां लगे सीसीटीवी से फुटेज भी खंगालेगी. बैंककर्मियों के आने के बाद ये काम किया जाएगा. आपको बता दें कि बीते रात इस घटना को अंजाम दिया गया है. बाजार के एरिया में ही यह एटीएम है जो बैंक के मुख्य द्वार पर ही लगा है. लोगों ने सुबह जब यहां से मशीन उखड़ा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये. तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई.


टैग्स