ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड माओवादी बच्चा प्रसाद गिरफ्तार, वाराणसी में एटीएस ने दबोचा

PATNA : बिहार के मोस्टवांटेड माओवादी बच्चा प्रसाद को एटीएस ने धर दबोचा है। बच्चा प्रसाद की गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। बच्चा प्रसाद वाराणसी के लंका इलाके में छित्तूपुर के एक किराए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के मोस्टवांटेड माओवादी बच्चा प्रसाद को एटीएस ने धर दबोचा है। बच्चा प्रसाद की गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। बच्चा प्रसाद वाराणसी के लंका इलाके में छित्तूपुर के एक किराए के मकान में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।


बाबाजी बच्चा प्रसाद बिहार के सारण जिले के रहने वाला है. एक्मा थाने के तिल कार में उसका पैतृक घर है, उसके  खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं. बच्चा प्रसाद पर आरोप है कि उसने सरैया थाने के रेवा गांव में एक जमीन के अंदर विस्फोट की साजिश रची थी. बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस को इस बात की भनक लगी थी कि बच्चा प्रसाद वाराणसी के किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है इसके बाद बिहार पुलिस ने एटीएस से संपर्क किया और बाद में उसकी गिरफ्तारी की गई


बच्चा प्रसाद तकरीबन एक दशक पहले बिहार में नया माओवादी संगठन खड़ा कर रहा था. बच्चा प्रसाद यूपी में सीपीआईएम के स्टेट और लाइनिंग कमेटी का प्रभारी रह चुका है. 2010 में आंध्र पुलिस ने उसे अन्य साथियों के साथ कानपुर से गिरफ्तार किया था. 2016 में वह जमानत पर छूटा और 2018 में बिहार में हुई एक माओवादी घटना के बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया था.