ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पीएम मोदी और ट्रंप की आज होगी मुलाकात, कश्मीर मसले पर हो सकती है चर्चा

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में चल रहे G-7 समिट में बतौर अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस समिट से अलग हर किसी की नजर पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में चल रहे G-7 समिट में बतौर अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस समिट से अलग हर किसी की नजर पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर है. कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान कश्मीर मसले पर चर्चा होगी. इसके अलावा मोदी और ट्रंप कारोबारी मुद्दों और साझा हितों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा कर सकते हैं. बीते दिनों सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर जो फैसला लिया और उसके बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कश्मीर पर मध्यस्थता को लेकर लगातार बयान आ रहे हैं. ऐसे में दोनों के बीच मुलाकात काफी मायने रखती है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद सरकार वहां के हालात को तेजी से सामान्य करने में जुटी है, वहीं कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान की बेचैनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात काफी अहम है. इससे पहले दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर जम्मू-कश्मीर के मसले पर बात हो चुकी है. 20 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की थी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी-7 की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच पर्यावरण, आतंकवाद, वैश्विक परिदृश्य पर व्यापक चर्चा हुई.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता