ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बीच संसदीय कार्य मंत्री ने प्रोटेम स्पीकर को टोका, जानिए क्या रही वजह; सदन के समय पर भी आया अपडेट Bihar Assembly oath : तेजप्रताप यादव की साली ने बिहार विधानसभा में ली शपथ, जनता के लिए शुरू किया कार्यकाल Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में इस विधायक ने अंग्रेजी में लिया शपथ; जानिए क्या है नाम और कहां से जीता है चुनाव Bihar Vidhansabha Winter Session: शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे भाजपा के विधायक, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज; जानिए अब कैसे लेंगे शपथ Patna Traffic: राजधानी का ट्रैफिक रूट बदला, पटना जंक्शन सर्किल में ऑटो-कैब की एंट्री पर रोक; फैसले के विरोध में हड़ताल शुरू Patna Traffic: राजधानी का ट्रैफिक रूट बदला, पटना जंक्शन सर्किल में ऑटो-कैब की एंट्री पर रोक; फैसले के विरोध में हड़ताल शुरू Bihar crime news : शादी में हर्ष फायरिंग: गोली लगने से अधेड़ की मौत, 3 गिरफ्तार, पिस्टल बरामद Manoj Vishwas oath : मनोज विश्वास भी शपथ ग्रहण में गड़बड़ाए, स्पीकर ने रोककर सुधारा; फारबिसगंज से जीता है चुनाव Bihar Vidhan Sabha : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद शपथ ग्रहण में फंसे, “निष्ठा” और “अक्षुण्ण” शब्दों ने दिया चुनौती; इस सीट से जीता है चुनाव पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को दोबारा पढ़नी पड़ी शपथ, प्रोटेम स्पीकर ने रोका और करवाया पुनः पाठ; जानिए क्या है पूरी खबर

मॉडल ज्योति का बॉयफ्रेंड गांधी हुआ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कर रहा था ब्राउन शुगर का कारोबार

1st Bihar Published by: Updated Fri, 03 Dec 2021 04:30:22 PM IST

मॉडल ज्योति का बॉयफ्रेंड गांधी हुआ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कर रहा था ब्राउन शुगर का कारोबार

- फ़ोटो

JHARKHAND: रांची के सुखदेव नगर से पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में दिल्ली की एक मॉडल ज्योति को गिरफ्तार किया था। अब उसके प्रेमी गांधी उर्फ शैलेश की गिरफ्तारी हो गयी है। पुलिस ने जब मॉडल ज्योति से पूछताछ की थी तब उसने गांधी के बारे में जानकारी दी थी। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद से गांधी फरार चल रहा था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार पुलिस ने उसे झारखंड के पिस्क मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।  


15 नवंबर को पुलिस ने मॉडल ज्योति को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के क्रम में ज्योति ने पुलिस को यह बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड गांधी के साथ मिलकर नशे के इस कारोबार को झारखंड में चला रही थी। उसके दिल्ली जाने और आने का पूरा प्लान गांधी ही तैयार करता था। ज्योति ने बताया था कि जब उसे मॉडलिंग की दुनियां में सफलता नहीं मिली तब वह नशे के इस कारोबार से जुड़ गयी। इस धंधे में मेहनत कम और पैसे अधिक थे। पैसे कमाना उसका एकमात्र उद्धेश्य बन गया था जिसके लिए वह नशे के इस कारोबार में लग गयी थी।  


वही जब पुलिस ने गांधी से पूछताछ की तब उसने बताया कि रांची के छह अलग-अलग जगहों पर वह ब्राउन शुगर की सप्लाई किया करता था। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगू टोली, शिव शक्ति नगर, लोअर बाजार, विद्यापति पुल, हिंद पीढ़ी, बरियातू और लालपुर में नशे का कारोबार गांधी किया करता था। वह युवाओं को अपना शिकार बनाता था। एक बार ब्राउन शुगर का लत लग जाने पर लोग उसके पीछे लग जाते थे। खपत की तुलना ब्राउन शुगर कम रहने पर वह ज्यादा पैसों में इसे बेचा करता था। ग्राहक ज्यादा पैसे देकर इसे खरीदते थे उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता था। उनका धंधा दिन दोगुनी और रात चौगुनी के साथ चल रहा था।     


गौरतलब है कि नशे के इस धंधे में दिल्ली की मॉडल ज्योति की अहम भूमिका थी। वह इस रैकेट को बेखौफ चला रही थी। लेकिन जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तब मॉडल को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।विद्यानगर कॉलोनी के स्वर्णरेखा में ज्योति रहती थी। जहां छापेमारी कर पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया था। इस दौरान हर्ष नामक युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। उस समय उसका ब्यॉयफ्रेंड शैलेश उर्फ गांधी मौके से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार गांधी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल ही गयी। 


बता दें कि  20 नवंबर को भी इसी मामले में एक और महिला रिजवाना को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। सुखदेव नगर पुलिस को सूचना मिली कि पिस्का मोड़ के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई करने के लिए आए हैं। जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने सादे लिबास में गैलेक्सी मॉल के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके पर मौजूद तीन युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर सभी को दबोचा। गिरफ्तार तस्करों में आनंद मुंडा, विकास सिंह और अमित कुमार सोनी शामिल है। 


पुलिस ने जब तलाशी ली तब तीनों तस्करों के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, वजन कम करने वाली मशीन और एल्युमिनियम फाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों तस्करों ने बताया कि झारखंड के पलामू की रहने वाली एक महिला से ड्रग्स खरीद कर रांची लाते हैं और फिर उसे बेचते हैं। पलामू में छापेमारी कर रिजवाना ताज को पकड़ा गया। रिजवाना ने बताया कि वह अंतर जिला ड्रग्स तस्करी में शामिल है। झारखंड के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई होती है। इस धंधे में रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू की कई महिलाएं भी शामिल हैं।