ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

मोबाइल टावर और किसान भवन को नक्सलियों ने बम से उड़ाया, इलाके में दहशत का माहौल

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों की एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नक्सलियों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव के पास स्थित मोबाइल टावर को बम से उड़ा दिया है। वही कि

मोबाइल टावर और किसान भवन को नक्सलियों ने बम से उड़ाया, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों की एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नक्सलियों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव के पास स्थित मोबाइल टावर को बम से उड़ा दिया है। वही किसान भवन को भी बम से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। नक्सलियों द्वारा बम ब्लास्ट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। औरंगाबाद एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। 


बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक भारत बंद आह्वान किया है। माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शिला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार समेत 4 राज्यों में बंद का ऐलान किया गया है।


गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड के लातेहार और चक्रधरपुर रेल पटरी को नक्सलियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया था। अब माओवादियों ने फिर से 23 से 25 नवंबर तक झारखंड, बिहार समेत 4 राज्यों में बंद का ऐलान किया है। 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता