ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

राज ठाकरे ने की सोनिया गांधी से आधा घंटा मुलाकात, महाराष्ट्र राजनीति में नए समीकरण की सुगबुगाहट

DESK: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है. महाराष्ट्र म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है. महाराष्ट्र में जल्दी ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में दोनो की मुलाकात को नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. मुलाकात के क्या हैं मायने ? राज ठाकरे ने कांग्रेस नेता से दिल्ली में आधा घंटे की मुलाकात की है. पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार आए राज ठाकरे ने इस भेंट को शिष्टाचार भेंट बताया है लेकिन सियासी पंडित इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ाकर देख रहे हैं. इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद राज ठाकरे कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में शामिल हो जाएं. चुनाव आयोग से भी की भेंट इसके अलावा राज ठाकरे सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिले और इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्रों से कराने की मांग की.चुनाव आयोग से बैठक के बाद ठाकरे ने कहा, ‘‘मतदाताओं के मन में संदेह है कि उनकी तरफ से डाला गया वोट उनके पसंदीदा उम्मीदवार को नहीं गया. ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग को मतपत्र की तरफ लौटना चाहिए और महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव इसी के जरिए कराना चाहिए।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता