Hindi News / news / बेगूसराय में मिड-डे मील बनाने के दौरान स्कूल के किचेन में लगी आग

बेगूसराय में मिड-डे मील बनाने के दौरान स्कूल के किचेन में लगी आग

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 10, 2019, 11:39:35 AM

बेगूसराय में मिड-डे मील बनाने के दौरान स्कूल के किचेन में लगी आग

- फ़ोटो

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक स्कूल के किचेन में आग लग गई है. मिड-डे मील बनाने के दौरान स्कूल के किचेन में भीषण आग लग गई है. आग लगने के कारण स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल प्रखंड के समस्तीपुर मध्य विद्यालय की है.


जानकारी के अनुसार स्कूल में मिड डे मील बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. देखते ही देखते आग रसोई में फैल गई. जिससे किचेन में रखा सारा सामान धू-धूकर जलने लगा. अचानक आग लगने से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई.


आग लगने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. जिसके बाद स्कूली बच्चे और शिक्षक इधर-उधर भागने लगे. आग लगने से किचेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.