ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

मेडिकल शॉप में प्रतिबंधित दवा बेचने पर हंगामा, पुलिस ने दुकानदार को लिया हिरासत में

SASARAM : रोहतास के डिहरी में एक मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित दवा बेचने से नाराज लोगों ने शॉप पर पहुंच कर जम कर हंगामा किया। लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ले मेडिकल शॉप के दुकानदार तथा एक स्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : रोहतास के डिहरी में एक मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित दवा बेचने से नाराज लोगों ने शॉप पर पहुंच कर जम कर हंगामा किया। लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ले मेडिकल शॉप के दुकानदार तथा एक स्टाफ को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि डेहरी इलाके के जक्खी बिगहा स्थित पप्पू मेडिकल शॉप में नियमों को ताख पर रखकर बेख़ौफ़ दुकानदार प्रतिबंधित दवा जो कि नशे के इस्तेमाल में लाया जाता है, उसकी बिक्री कर रहे थे।  इसकी जानकारी जैसा ही स्थानीय लोगों को हुई, आज काफी संख्या में लोग दुकान पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप था कि यहां नशे के लिए इस्तेमाल में की जाने वाली दवाइयां युवाओं को बेची जाती हैं।यह कारोबार पिछले कई महीनों से धड़ल्ले से चल रहा है।

लोगों का आरोप हैं कि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को है। पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दवा दुकानदार पप्पू कुमार और रवि रंजन को हिरासत में ले लिया है। 


टैग्स