ब्रेकिंग
बिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

मंत्री बिजेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली रवाना

PATNA : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से आज दिल्ली भेज दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से बि

मंत्री बिजेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से आज दिल्ली भेज दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से बिजेंद्र प्रसाद की तबीतय ठीक नहीं थी। बीते दिनों उन्हें इलाज के लिए IGIMS में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों की टीम उनके आवास पर ही उनका इलाज कर रही थी लेकिन इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।


दिल्ली पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव को एम्स में भर्ती कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र यादव को दिल की बीमारी है और वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द हो गयी थी। जिसके बाद शाम 4 बजे एयर एम्बुलेंस के जरिये वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया है।


बता दें कि बीते दिनों मंत्री बिजेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ने पर पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। उनसे मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार IGIMS पहुंचे थे। इससे पहले बिजेंद्र यादव कोरोना संक्रमित भी हुए थे। बिजेंद्र यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे आइसोलेशन में चले गए थे। फिलहाल उनके खांसी और सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी।

टैग्स