ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

मानसून सत्र के बहिष्कार पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कहा.. सदन में बात करने से भागते हैं नेता

PATNA : बिहार विधानसभा में अग्निपथ स्कीम पर चर्चा की मांग को विपक्ष ने मानसून सत्र का बहिष्कार कर दिया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सदन में विपक्ष की कोई बात नहीं सुनी जा र

मानसून सत्र के बहिष्कार पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कहा.. सदन में बात करने से भागते हैं नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में अग्निपथ स्कीम पर चर्चा की मांग को विपक्ष ने मानसून सत्र का बहिष्कार कर दिया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सदन में विपक्ष की कोई बात नहीं सुनी जा रही है। तेजस्वी के इस आरोप के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के लोग खुद ही सदन में बात करने से भागते हैं। सदन बात रखने की जगह है ना कि हंगामा करने की।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के लोग सदन में चर्चा करने से भागते हैं। सदन अपनी बातों को रखने की जगह है ना कि हंगामा करने की। उन्होंने कहा कि अगर कोई बात है तो उसे शांतिपूर्ण तरीके से सदन में रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें कोई नहीं रोक सकता है लेकिन खुद ही इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर देते हैं और सदन से बाहर चले जाते हैं। वहीं तेजस्वी के इस आरोप पर कि मुख्यमंत्री ने अग्निपथ के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, इसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अग्निपथ स्कीम का मामला भारत सरकार से संबंधित है। जिस समय इस योजना के खिलाफ छात्र सड़क पर उतरे थे, उस समय पार्टी ने अग्निपथ स्कीम को लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया था। 


बता दें कि बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष अग्निपथ योजना को लेकर दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है। विपक्ष के सदस्य सदन में इसपर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह साफ कर दिया है कि अग्निपथ योजना केंद्र सरकार का विषय है, इसलिए सदन में इसपर चर्चा नहीं हो सकती है। जिसके बाद आरजेडी समेत सभी विपक्षी दलों ने मानसून सत्र का बहिष्कार का निर्णय लिया है।