ब्रेकिंग
1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला? उद्धव ठाकरे ने विधायकों को होटल में किया शिफ्ट

DESK: महाराष्ट्र में कल यानी 12 जुलाई को विधान परिषद का चुनाव होना है। विधान परिषद चुनाव को लेकर यहां सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं। तमाम राजनीतिक दल अपने विधायकों के साथ म

महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला? उद्धव ठाकरे ने विधायकों को होटल में किया शिफ्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में कल यानी 12 जुलाई को विधान परिषद का चुनाव होना है। विधान परिषद चुनाव को लेकर यहां सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं। तमाम राजनीतिक दल अपने विधायकों के साथ मिलकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। विधान परिषद की 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। 


इसी बीच खबर आ रही है कि उद्धव ठाकरे ने अपने सभी 16 विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है। शिवसेना यूबीटी ने सभी विधायकों को आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में रखा है। खुद आदित्य ठाकर विधायकों के साथ होटल में रह सकते हैं। विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है।


विधान परिषद में अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो इसका सबसे अधिक फायदा उद्धव ठाकरे और एनसीपी समर्थित उम्मीदवार को होगा। शिवसेवा यूबीटी की तरफ से मिलिंद नार्वेकर को उम्मीदवार बनाए जाने से सियासी गणित बिगड़ गया है। 


चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 23 वोट की जरूरत है। शिवसेना यूबीटी के 15 विधायक हैं तो दूसरी ओ एनसीपी के दूसरे उम्मीदवार और एनसीपी(एसपी) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को भी जीतने के लिए दूसरे दलों के विधायकों का मुंह देखना होगा।