ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल, जाप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की लाठीचार्ज

PATNA: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राजभवन मार्च करने का आह्वान किया था। केंद्र सरकार के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने जमक

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल, जाप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राजभवन मार्च करने का आह्वान किया था। केंद्र सरकार के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। राजभवन की ओर बढ़ रहे जाप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका जब जाप कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।


जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और पार्टी के नेता राजू दानवीर भी मौजूद थे। पुलिस की लाठीचार्ज से कई जाप कार्यकर्ता घायल हो गये है। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।  


पप्पू यादव ने कहा कि तीन-तीन बार लाठीचार्ज किया गया। क्या करे गोली खिलवा दें। एक का तो आंख भी फोड़ दिया है। पार्टी के नेता प्रेमचंद्र सहित तीस महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पप्पू यादव ने कहा कि मोदी से भारत को मुक्ति चाहिए। जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी तब यह आंदोलन जारी रहेगा। सबसे ज्यादा अपराधी बीजेपी के शासन में हो रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि महंगाई से मुक्ति चाहिए। मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे। 



टैग्स