ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

मधुबनी में फैयाज अहमद के घर पर CBI की रेड, आक्रोशित लोगों ने CRPF जवानों पर किया पथराव

MADHUBANI: आरजेडी के राज्यसभा सांसद फ़ैयाज़ अहमद के मधुबनी और पटना स्थित आवास पर सीबीआई की रेड जारी है। करीब 15 घंटे से छापेमारी चल रही है। सीबीआई की रेड से गुस्साए लोगों ने सीआ

मधुबनी में फैयाज अहमद के घर पर CBI की रेड, आक्रोशित लोगों ने CRPF जवानों पर किया पथराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: आरजेडी के राज्यसभा सांसद फ़ैयाज़ अहमद के मधुबनी और पटना स्थित आवास पर सीबीआई की रेड जारी है। करीब 15 घंटे से छापेमारी चल रही है। सीबीआई की रेड से गुस्साए लोगों ने सीआरपीएफ जवानों पर पथराव किया और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। ग्रामीणों की पथराव से कुछ जवान भी घायल हो गये हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही सांसद फैयाज अहमद घर से बाहर निकले और आक्रोशित लोगों को शांत रहने की अपील की। सांसद के हस्तक्षेप के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बता दें कि सुबह से ही सीबीआई की टीम मधुबनी और पटना स्थित आवास में छापेमारी कर रही है। 


बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। डा. फ़ैयाज़ अहमद के आवास के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। 


इस दौरान पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित फैयाज अहमद के फ्लैट पर भी छापेमारी की गयी। सांसद फैयाज अहमद ने बताया कि जांच एक प्रक्रिया है। हमारे घर से कुछ भी नहीं मिला है। हमलोग कॉपरेट कर रहे है अन्य लोगों को भी कॉपरेट करना चाहिए।