ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Madhubani Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा गैंग का शातिर बदमाश, लूट की बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ लुटेरा गैंग के शातिर बदमाश को अरेस्ट किया है। पिछले महीने लूट की वारदात को

Madhubani Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा गैंग का शातिर बदमाश, लूट की बड़ी वारदात को दिया था अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ लुटेरा गैंग के शातिर बदमाश को अरेस्ट किया है। पिछले महीने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले मे पुलिस लुटेरा गैंग के पीछे लगी थी और आखिरकार उसे सफलता मिली।


दरअसल, यह घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र में बीते 20 सितंबर को हुई थी। बाइक लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ एक शातिर बदमाश को अंधरामठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड में संलिप्त दो और अपराधी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


अपराधी की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के धौंसही गांव निवासी राम कुमार मंडल के बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने लूट कांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 20 सितबर को मधेपुर थाना क्षेत्र के पचही गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र अनिल कुमार का हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने लूट लिया था। 


घटना के बाद अपराधी बाइक को अंधरामठ थाना के अमचिरी गांव में अपनी बहन रुक्मणि देवी के यहां छीपाकर रख दिया और खुद अंधरामठ थाना के ही बाजूबंद गांव में अपने मौसा नारायण मंडल के घर छीप गया। तकनीकी अनुसंधान की मदद से पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही और शातिर बदमाश रंजन कुमार को उनके मौसा के घर से दबोच लिया।

रिपोर्ट- कुमार गौरव