ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Madhubani Crime News: बिहार में IPS अधिकारी के बाद गिरफ्त में आया फर्जी सिपाही, पुलिस ने नकली पिस्टल और वर्दी के साथ दबोचा

MADHUBANI: बिहार के जमुई में दो लाख रुपए देकर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि मधुबनी के जयनगर में पुलिस ने वर्दी और नकली पिस्टल लेकर घूम रहे एक शख्स को गि

Madhubani Crime News: बिहार में IPS अधिकारी के बाद गिरफ्त में आया फर्जी सिपाही, पुलिस ने नकली पिस्टल और वर्दी के साथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के जमुई में दो लाख रुपए देकर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि मधुबनी के जयनगर में पुलिस ने वर्दी और नकली पिस्टल लेकर घूम रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।


दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि दो युवक पुलिस की नकली वर्दी और पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दो फर्जी सिपाही में से एक को धर दबोचा। गिरफ्तार फर्जी सिपाही की पहचान भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी वासुदेव तिवारी के बेटे शिवानंद तिवारी के रूप में हुई है।


वहीं दूसरा फर्जी सिपाही सौरभ राय उर्फ सोनल राय है जो मधुबनी के जयनगर स्थित परसा का रहने वाला बताया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी सिपाही के पास से एक पिस्टल कवर बरामद किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव