ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

माता-पिता की मर्जी के खिलाफ बेटी ने की शादी, परिजनों को पहचानने से किया इनकार, बेटी के रवैय्ये से आहत पिता ने जिंदा रहते छपवाया शोक संदेश

DESK: माता-पिता की मर्जी के बगैर एक लड़की ने अपने पसंद के लड़के से शादी कर ली। लव मैरिज करने के बाद वो अपने माता-पिता को भी पहचानने से इनकार कर दिया। बेटी के इस रवैय्ये से पित

माता-पिता की मर्जी के खिलाफ बेटी ने की शादी, परिजनों को पहचानने से किया इनकार, बेटी के रवैय्ये से आहत पिता ने जिंदा रहते छपवाया शोक संदेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: माता-पिता की मर्जी के बगैर एक लड़की ने अपने पसंद के लड़के से शादी कर ली। लव मैरिज करने के बाद वो अपने माता-पिता को भी पहचानने से इनकार कर दिया। बेटी के इस रवैय्ये से पिता का दिल टूट गया। वो बेटी के इस व्यवहार से सदमें में चले गये। उन्होंने अपनी बेटी को उसी दिन मरा हुआ समझ लिया और बेटी का शोक संदेश छपवा डाला।


 बिटिया के इस कदम से गुस्साएं पिता ने समाज को बताया कि अब उसकी बेटी इस दुनियां में नहीं है। यह बताने के लिए पिता ने शोक संदेश छपवाया और पड़ोसियों, समाज और परिवार के लोगों बीच बांट दिया। वह जहां भी कार्ड बांटने जाता लोग उनकी बातें सुनकर दंग रह जाते। वह कहता कि 13 जून को बेटी का मृत्युभोज है इसमें शामिल होकर बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करियेगा। 


यह शोक संदेश एक पिता के दिल के अंदर के दुख को बयां करती है। जिसमें यह लिखा है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि नारायणलालजी की सुपौत्री एवं भैरूलाल लाठी की सुपुत्री सुश्री प्रिया जाट का स्वर्गवास गुरूवार 1 जून 2023 को हो गया है, पीहर गौरणी शनिवार दिनांक 13 जून 2023 को प्रात: 9 बजे रखी गयी है। इस शोक संदेश में पीहर गौरणी (मृत्युभोज) का स्थान और शोकाकुल सदस्यों का नाम लिखा हुआ है। 


दिल को विचलित कर देने वाली यह घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना इलाके के रतनपुरा गांव का है। बेटी के रवैय्ये से आहत एक पिता ने जो शोक संदेश परिवार और पड़ोसियों के बीच बांटे वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि अपने पसंद के लड़के के साथ लड़की चली गयी थी इधर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी। लेकिन बाद में पता चला कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी कर ली।


 इधर पुलिस ने लड़की को बरामद किया और उसे परिजनों के सामने लाया गया लेकिन लड़की ने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ चली गयी। बेटी के इस रवैय्ये से पिता बुरी तरह से टूट गये और उसी समय कह दिया कि मेरी बेटी मर चुकी है। बताया जाता है कि लड़की की प्रेमी के साथ पहले सगाई होकर टूट गई थी लेकिन अब वह उसी के साथ रहना चाहती थी इसीलिए वह उसके साथ भाग कर लव मैरिज कर ली। 



टैग्स