ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली और जयपुर की ओर आने-जाने वाली 28 ट्रेनें रद

आगरा-दिल्ली रेल रूट पर बड़ा हादसा हुआ। आगरा से दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिनमें 5 डिब्बे पलटकर अप रूट पर गिर गए। इससे दोनों ओर का रेल ट्रैक बाधित हो गया। इसके बा

मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली और जयपुर की ओर आने-जाने वाली 28 ट्रेनें रद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

आगरा-दिल्ली रेल रूट पर बड़ा हादसा हुआ। आगरा से दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिनमें 5 डिब्बे पलटकर अप रूट पर गिर गए। इससे दोनों ओर का रेल ट्रैक बाधित हो गया। इसके बाद कई ट्रेनें रास्ते में रोक दी गईं और कई का रूट बदल दिया गया। यह  घटना वृंदावन रेलवे स्टेशन से आझई के बीच हुई।


जानकारी के अनुसार, आगरा की ओर से दिल्ली रूट पर कोयला लदी मालगाड़ी  जा रही थी। अचानक वृंदावन रेलवे स्टेशन से आझई के बीच मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस घटना में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे और पांच डिब्बे पूरी तरह पलट गए हैं। इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आई और दिल्ली से आगरा आने वाला इंटरसिटी को छाता पर रोक दिया। जबकि मेवाड़ एक्सप्रेस को भी छाता पर रोका गया है। 


वहीं, तेलांगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन, यूपी संपर्क क्रांति, केरला एक्सप्रेस व कर्नाटका एक्सप्रेस को पलवल रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस को फरीदाबाद पर रोक दिया गया। इसी तरह, आगरा से दिल्ली जाने वाली सोगढ़िया-नई दिल्ली एक्सप्रेस को मुड़ेसी, कोटा-उधमपुर एक्सप्रेस को जाजमपट्टी, नंदादेवी को बयाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 


इधर, इस घटना को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी ने किसी प्रकार की साजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि इंजन और आगे के डिब्बे सुरक्षित हैं, इसलिए किसी प्रकार की साजिश की आशंका नहीं है। अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। इस हादसे से कुछ ट्रैन प्रभावित हुई है। कुछ के रुट बदले गए हैं और कुछ को रद्द कर दिया गया है।