ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

मां की निधन के बाद गंगा पर महामंथन में वर्चुअली जुड़ें PM मोदी, तेजस्वी भी हो रहे शामिल

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन आज अहले सुबह अहमदाबाद में हो गया। जिसके बाद अपनी मां पार्थिव शरीर को कंधा देने उनके बेटे नरेंद्र मोदी राजध

मां की निधन के बाद गंगा पर महामंथन में वर्चुअली जुड़ें PM मोदी, तेजस्वी भी हो रहे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK  : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन आज अहले सुबह अहमदाबाद में हो गया।  जिसके बाद अपनी मां पार्थिव शरीर को कंधा देने उनके बेटे नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली से वहां पहुंचे। पीएम ने अपनी मां को मुख्याग्नि भी दिया। इसके बाद अब वो अपने बेटे की फर्ज निभाने के बाद देश के प्रधानमंत्री का फर्ज निभाने ऑनलाइन बैठक में शामिल होने वाले हैं।  


दरअसल, पीएम मोदी को आज कोलकाता जाना था। यहां वो नमामि गंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।  लेकिन, इस बीच आज सुबह अचानक से उनकी मां का देहांत हो गया। ऐसे में अब पीएम ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुख्याग्नि देने के बाद वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अब वो राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसमें बंगाल समेत पांच राज्यों के सीएम को बुलाया गया है। 


बता दें कि, पीएम मोदी के तरफ से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में यूपी, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार के सीएम को शामिल होना है।  हालांकि, बिहार से सीएम नीतीश कुमार की जगह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। अब खबर है कि पीएम मोदी इसमें वर्चुअल तरीके से शामिल हो रहे हैं। 


गौरतलब हो कि, जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूटने और बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होता जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पीएम मोदी से फेस टू फेस मुलाकात सामने करते। लेकिन इस बैठक में अपनी मां के निधन के चलते पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हो रहे। ऐसे में पीएम मोदी से तेजस्वी की फेस टू फेस मुलाकात नहीं हो पाई। इससे पहले बिहार विधानमंडल भवन के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव पीएम मोदी से मिले थे। जिसमें तेजस्वी बतौर नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए थे।