ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ बजाने को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग में युवक की मौत, आगजनी-हंगामे के बाद इंटरनेट बंद

DESK: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आगजनी और हिंसा की घटना के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। दरअसल मां

मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ बजाने को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग में युवक की मौत, आगजनी-हंगामे के बाद इंटरनेट बंद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आगजनी और हिंसा की घटना के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। दरअसल मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर 13 अक्टूबर दिन रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसे लेकर हरदी इलाके में हिंसा भड़क गई। 


जिसके बाद जमकर पथराव किया गया और 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग भी की गयी। इस दौरान 22 साल के युवक की मौत हो गयी। जिसकी पहचान राम गोपाल मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  


पोस्टमॉर्टम के बाद 14 अक्टूबर दिन सोमवार की सुबह शव को परिजनों को सौंपा गया। शव के घर पर पहुंचते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान शव यात्रा निकाली गयी। जब पुलिस ने लोगों को समझाया तब शव को वापस घर ले जाया गया लेकिन लोग वहां से नहीं हटे। भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गया। 


हजारों की संख्या में भीड़ ने अस्पताल में आग लगा दी और शो-रूम और दुकानों को भी फूंक डाला। भीड़ को देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। जिसके बाद और फोर्स मंगवाया गया। बहराइच में बेकाबू होती हिंसा को देखते हुए हाथ में पिस्टल लेकर एडीजी अमिताभ यश भी सड़क पर उतर गये। आगजनी कर रही भीड़ जब नहीं मानी तो डीजीआईजी खुद हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ पड़े। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वही स्थिति को देखते हुए हिंसा प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 



टैग्स