ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां एक होटल में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग होटल के अंदर मौजूद थे।

लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां एक होटल में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग होटल के अंदर मौजूद थे। घटना शहर क हजरतगंज स्थित होलट लेवाना की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम हालात को काबू में करने की कोशिश में जुट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


अबतक करीब 15 लोगों को होटल से बाहर निकाला जा चुका है जिसमें से 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल होटल के विभिन्न कमरों में कई लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गंभीर रूप से झुलसे लोगों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे हैं। सीएम ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। 


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। होटल के अंदर काफी धुआं होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों को बारी बारी खिड़की के रास्ते होटल से बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने होटल को नोटिस जारी किया था।