MUNGER: अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 17620.90 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB Bihar Politics: गयाजी में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला और पुरुष हुए शामिल Bihar Politics: गयाजी में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला और पुरुष हुए शामिल मुंगेर: असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर मिला दुर्लभ रसेल वाइपर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Fri, 21 Jul 2023 01:12:03 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक हैरान करने वाला मामला सामना यहां है। यहां एक पड़ोस एक युवक ने दो साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पंचायत ने बाद में दोनों की शादी मंदिर में करा दी थी। हालांकि शादी के एक सप्ताह के बाद ही ससुरालवालों ने दहेज़ के लिए युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
लव, सेक्स और धोखा का यह सनसनीखेज मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड नंबर 5 की है। जहां दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज होने के बाद जमानत मिलने के बाद लड़के के मां पिता ने एक बार फिर लड़की और लड़की के घरवालों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
दरअसल, तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड 5 निवासी सविता कुमारी का उसके पड़ोस के रहने वाले भविष्य कुमार के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण किया। जिस दौरान लड़की कई बार गर्भवती भी हुई तो इसका गर्भपात करा दिया गया। लड़की के बार बार कहने के बाद जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो बात पंचायत तक पहुंची और बाद में पंचायत के स्तर पर सुलहनामा किया गया और दोनों परिवारों की सहमति से 17 मई 2023 को दोनों की शादी समस्तीपुर जिले के एक मंदिर में करा दी।
आरोप है कि शादी के 1 सप्ताह बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करने लगे और प्रताड़ित करने लगे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने 14 जून 2023 को तेघड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़का अभी भी फरार है जबकि उसके माता-पिता ने न्यायालय से जमानत करा ली। जमानत मिलने के बाद आज एक बार फिर लड़के के माता पिता ने लड़की और उसकी मां की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का बाद पीड़ित पक्ष ने तेघरा थाना में शिकायत की है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।