Hindi News / news / अभी-अभी : पटना में 1.44 लाख की लूट, एजेंसी के कर्मी से रुपये...

अभी-अभी : पटना में 1.44 लाख की लूट, एजेंसी के कर्मी से रुपये छीनकर भागे अपराधी

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 23, 2019, 7:42:46 PM

अभी-अभी : पटना में 1.44 लाख की लूट, एजेंसी के कर्मी से रुपये छीनकर भागे अपराधी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधी एक एजेंसी के कर्मी से एक लाख 44 हजार कैश रुपये लूटकर फरार हो गए. बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारादत पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां चैनपुरा-दरियापुर गांव के बीच मेन रोड पर अपराधियों ने एजेंसी के कर्मी को अपना शिकार बनाया. एनएच 139 पर बाइक खड़ा कर शौच कर एजेंसी के कर्मी से रुपये से भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गए. पीड़ित एजेंसी कर्मी राजीव कुमार समस्तीपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह दुल्हीनबजार से रामको एजेंसी का पैसा लेकर पटना लौट रहा था. इस दौरान वह शौच के लिए सड़क पर रुका था. पीड़ित ने घटना की शिकायत नौबतपुर थाने में की है. नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट