ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

लोकसभा में JDU सांसद ने पूछा, कब बनेगा रोहतास में रेल वैगन कारखाना? जानिए क्या मिला जवाब...

DESK : लोकसभा कार्यवाही के तीसरे दिन काराकाट के जदयू सांसद महाबली सिंह ने अपने ही अंदाज में रेल मंत्री पियूष गोयल से रोहतास में बनने वाला रेल बैगनर कारखाना को लेकर सवाल पूछा. महाबली

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : लोकसभा कार्यवाही के तीसरे दिन काराकाट के जदयू सांसद महाबली सिंह ने अपने ही अंदाज में रेल मंत्री पियूष गोयल से रोहतास में बनने वाला रेल बैगनर कारखाना को लेकर सवाल पूछा. महाबली सिंह ने लोकसभा में बताया कि रोहतास में 2007 में रेलवे ने 220 एकड़ जमीन कंपनी कैंपस सहित 140 करोड़ में खरीदा था. इस जमीन पर रेल वैगन और कपलर का कारखाना बनाया जाना था. जमीन खरीदने के 1 साल के अंदर ही रेल वैगन कारखाना का शिलान्यास भी कर दिया गया. पर वह शिलान्यास सिर्फ शिलान्यास बनकर ही रह गया. इसके बाद किसी भी तरह का काम वहां नहीं किया गया. उस जमीन पर सिर्फ कबाड़ भरा रहा. महाबली सिंह ने कहा कि बिहार की जनता को 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी सरकार से उन्हें बहुत उम्मीद थी. पीएम मोदी के आने के बाद वहां काम भी किया गया. जो कबाड़ वहां भरा था उसे साफ करा लिया गया, पर कारखाना बनाने का काम अभी भी शुरू नहीं किया गया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को 40 में से 39 सीटों पर बहुत उम्मीद के साथ जीताया है. जनता को यह उम्मीद है कि जो काम अब तक नहीं हो सका है वो मोदी सरकार के कार्यकाल में जल्द पूरा होगा और बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि रोहतास वैगन कारखाना पर जल्द काम शुरू होगा और इसे जल्द से जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता