ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

'चुनावों में हिंसा बर्दाश्त नहीं', मुख्य चुनाव आयुक्त ने गड़बड़ी करने वालों को चेताया; आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को करना होगा यह काम

DELHI: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि चुनावों में हिंसा किसी भी हा

'चुनावों में हिंसा बर्दाश्त नहीं', मुख्य चुनाव आयुक्त ने गड़बड़ी करने वालों को चेताया; आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को करना होगा यह काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि चुनावों में हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन होगा।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी।


सीईसी ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया है।