ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

लोकसभा चुनाव को लेकर CEO की बैठक, इस महीने हो सकती है चुनाव की घोषणा; जानिए क्या है पूरी बात

PATNA : देशभर में इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर न सिर्फ राजनीतिक दल बल्कि चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी में जूट गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव

लोकसभा चुनाव को लेकर CEO की बैठक, इस महीने हो सकती है चुनाव की घोषणा; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देशभर में इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर न सिर्फ राजनीतिक दल बल्कि चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी में जूट गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बिहार सहित सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक अगले सप्ताह आयोजित हो सकती है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह बैठक 11-12 जनवरी को संभावित है।


दरअसल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार इस बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ संभावित तारीखों पर चर्चा होगी। बैठक के तत्काल बाद आयोग की टीम बिहार सहित अन्य राज्यों का दौरा करेगी और उसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। फरवरी के पहले पखवारे में चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा कर सकती है।


वहीं, चुनाव के इस बैठक को लेकर जो बातें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार 2019 की तुलना में थोड़ा पहले चुनाव की घोषणा हो सकती है। उम्मीद है कि इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर 10 मार्च के पहले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।2019 में 10 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई थी। इस बार  होली का पर्व मार्च के अंतिम सप्ताह में है और इसको ध्यान में रखकर तारीखें तय होंगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि -इस बार अप्रैल में ही चुनाव के तीन चरण हो सकते हैं। हालांकि , इस पर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को ही लेना है। 



उधर,  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गाइडलाइन 21 दिसंबर को ही जारी कर दी है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्वाचन कार्यों से सीधे तौर पर जुड़े अफसरों को उनके गृह जिलों या उन जिलों में तैनात नहीं किया जाएगा जहां वे लंबे समय तक काम कर चुके हैं। इस दायरे में डीएम-एसपी से लेकर उनसे नीचे के कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर आ जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी होनी है