ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर

लोकसभा चुनाव : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी : जानिए.. 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज देशभर के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग जारी है। चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयो

लोकसभा चुनाव : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी : जानिए.. 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज देशभर के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग जारी है। चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में दोपहर 3 बजे तक औसत 45.23 फीसदी वोटिंग हुई है। 


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, दरभंगा में दोपहर 3 बजे तक 47.61 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि उजियारपुर में 3 बजे तक 46.00 प्रतिशत, समस्तीपुर में 47.24 फीसदी, बेगूसराय में 42.57 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 43.55 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे तक औसत कुल 45.23 फीसदी वोटिंग हुई है।


इन पांचों सीट पर कुल 55 प्रत्याशी अपना भाग्य आजाम रहे हैं। इनमें 4 महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के 14 और 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए वोटिंग हो रही है।