ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

लॉकडाउन में राशन लाने गया था शख्स, दुल्हन ले कर लौटा, मां ने कोरोना के डर से रखने से किया इंकार

DESK : लॉकडाउन के दौरान यूपी के गाजियाबाद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. जहां एक शख्स घर के लिए राशन और सब्जी लाने बाजार निकला पर साथ एक दुल्हन को लेकर लौटा. लेकिन कोरोना क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : लॉकडाउन के दौरान यूपी के गाजियाबाद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. जहां एक शख्स घर के लिए राशन और सब्जी लाने बाजार निकला पर साथ एक दुल्हन को लेकर लौटा. लेकिन कोरोना के इस दौर में शख्स की मां ने दुल्हन को घर में आने रोक दिया. जिसके बाद मामला थाने पहुंचा. 

मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद की है. जहां एक शख्स राशन लाने के लिए घर से निकला पर अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था. जिसके बाद नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से रोक दिया. पुलिस ने मां को समझाने की कोशिश की पर मां ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी. बेटा राशन लाने के लिए घर से गया था पर ब्याह कर आ गया. मामला संभलता नहीं देख पुलिन ने दूल्हा दुल्हन को किराये के घऱ में रहने की बात कही. 


लड़का का कहना है कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों एक महीने पहले ही हरिद्वार में शादी कर चुके हैं. जिसके बाद वह लॉकडाउन में ही दुल्हन को घर ले आया पर मां ने घर के अंदर रखने से इंकार कर दिया. घंटों दुल्हा औऱ दुल्हन जोड़े में थाने में रहें, पर पुलिस भी लड़के के मां को नहीं समझा पाई और लड़के की मां ने अनजान दुल्हन को घर में रखने से इंकार कर दिया.