1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Apr 24, 2020, 1:36:19 PM
- फ़ोटो
NALANDA : लॉकडाउन में शराब का धंधा परवान पर है। शराब की मिली खेप तो यहीं बयां कर रही हैं। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। लॉकडाउन में भी तस्करों को पुलिस का डर नहीं है। इस बीच नालंदा पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
चण्डी थाना क्षेत्र के बीहटा सरमेरा फोरलेन के जैतीपुर मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ऑटो से अंग्रेजी शराब के साथ उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बिक्री के लिए टेंपो से विदेशी शराब की खेप की ढुलाई हो रही है। इसी सूचना के आधार पर चण्डी पुलिस ने जैतीपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया। वाहन चेकिंग के क्रम में टेंपो पर कार्टून में रखें 138 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
गिरफ्तार चालक मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरामा गांव निवासी शैलेंद्र पांडे के पुत्र बाल्मीकि पांडे के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह शराब की खेप कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...