ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

लॉकडाउन में गाड़ी का पास बनाकर घूम रहे क्रिमिनल, एसपी ने कही जांच की बात

SUPAUL : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए पीएम ने 3 मई तक देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की है. बिहार में भी सरकार की ओर से लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए पीएम ने 3 मई तक देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की है. बिहार में भी सरकार की ओर से लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. सूबे से ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जो प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. इसी बीच एक ताजा मामला सामने आया है. पुलिस ने पिस्टल के साथ 5 अपराधियों को अरेस्ट किया है. जो अति आवश्यक सेवा का पास बना कर हथियार सहित घूम रहे थे.


मामला सुपौल जिले का है. जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिस्टल के साथ 5 अपराधियों को धर दबोचा है. इन अपराधियों का अपराधिक रिकॉर्ड तलाशा जा रहा है कि आखिर मकसद से ये लोग कोरोना महामारी में अति आवश्यक सेवा का पास बना कर घूम रहे थे. लॉकडाउन में बनाये गए वाहन पास के दुरूपयोग मामले ने तूल पकड़कर लिया है. जिसमें वीरपुर एएसपी रामानन्द कौशल ने जांच की बात कही है. इन अपराधियों का अपराधिक रिकॉर्ड तलाशा जा रहा है.


दरअसल वीरपुर पुलिस ने 5 क्रिमिनलों को स्कॉर्पियो से हथियार सहित गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से कुछ अपराधियों पर पूर्व में अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. वीरपुरके एएसपी रामानंद कौशल ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान वीरपुर के कुमार चौक के पास पुलिस गश्ती कर रही थी तभी वीरपुर थाना की ओर से एक स्कॉर्पियो आ रही थी. तलाशी के दौरान उनलोगों के पास से हथियार पाया गया.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता