1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 23, 2019, 2:09:36 PM
- फ़ोटो
NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से जहां शराब धंधेबाजों ने पुलिस के खिलाफ फायरिंग और पथराव किया है. इस पथराव में कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं. घटना राजगीर थाना इलाके के लेनिन मार्क्सवादी मोहल्ले की है. बताया जा रहा है कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ जानकारी के बाद पुलिस कार्रवाई करने गई थी. घटना की जानकारी के बाद जिले के एसपी मौके पर पहुंचे हैं. नालंदा से राज की रिपोर्ट