ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

लखीसराय में तीन लोगों की हत्या का मामला: मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी की तस्वीर

LAKHISARAI: बीते 20 नवंबर को छठ महापर्व के समापन के मौके पर लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद

लखीसराय में तीन लोगों की हत्या का मामला: मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी की तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: बीते 20 नवंबर को छठ महापर्व के समापन के मौके पर लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की गिरफ्तारी लखीसराय पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। वारदात के तीन दिन बीत जाने के बावजूद आशीष चौधरी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।


दरअसल, तीहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी के आशीष चौधरी की गिरफ्तारी नहीं होने से हो रही किरकिरी के बाद लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने आशीष चौधरी की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए उसके विशेष पहचान भी बताई है। आशीष के शरीर के पीठ, छाती एवं दोनों हाथों पर भगवान शिव का विशाल टैटू बना हुआ है। एसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक का नंबर 9431800024 एवं 9153292586 को जारी किया है। आशीष चौधरी की सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।


कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में तीन की हत्या के मामले में मृतक के भाई कुंदन कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुंदन झा ने दुर्गा चौधरी के बेटे आशीष कुमार पर जमीन हड़पने की नीयत से पूरे परिवार हत्या करने के लिए गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक कुंदन ने घर के पास सड़क पर स्थित सवा कट्ठा जमीन को हड़पने की नियत से घटना को अंजाम देने की बात कही है।