1st Bihar Published by: Updated Apr 27, 2020, 12:38:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोटा और देश के दूसरे राज्यों में फंसे बिहार छात्रों और सूबे के दूसरे लोगों को वापस लाने पर पटना हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई एक दिन के लिए टल गयी है. पटना हाईकोर्ट में अब इस मामले पर सुनवाई होगी.
गौरतलब है कि कोटा में फंसे बिहारी छात्र के अभिभावक ने होईकोर्ट में याचिका दायर कर बच्चों को वापस लाने देने की मंजूरी देने की मांग की थी. याचिका में कहा गया था कि बिहार सरकार ने सूबे के बाहर रह रहे बिहारियों को वापस लौटने पर रोक लगा दिया है. ये गलत है और बिहार सरकार को अपने राज्य के छात्र-छात्राओं के साथ ही दूसरे लोगों को वापस लाने का प्रबंध करना चाहिये.
हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए आज का दिन किया था. इसी बीच बिहार सरकार ने जवाब दाखिल कर कहा कि वह केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगायी है. ऐसे में दूसरे राज्यों के लोगों को बिहार वापस लाना लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन होगा.
बिहार सरकार के जवाब के बाद पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था. लेकिन कोर्ट में आज केंद्र सरकार का जवाब नहीं पहुंचा. ऐसे में पटना हाईकोर्ट में कोटा और दूसरे राज्यों में लॉकडाउन में फंसे बिहार के छात्रों की घर वापसी के मामले पर सुनवाई कल तक के टाल दी गयी है. जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए कल तक की मोहलत दी है. हाईकोर्ट कल फिर होगी सुनवाई करेगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...