ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

कोसी और गंडक के बाद अब उफान पर गंगा: पटना के निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडराया, दहशत में लोग

PATNA: पिछले दिनों राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सो में हुई बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कोसी और गंडक समेत अन्य नदियां उफान पर हैं। इसी बीच अब गंगा

कोसी और गंडक के बाद अब उफान पर गंगा: पटना के निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडराया, दहशत में लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पिछले दिनों राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सो में हुई बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कोसी और गंडक समेत अन्य नदियां उफान पर हैं। इसी बीच अब गंगा भी उफान पर आ गई है। पटना में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण गंगा से सटे निचल इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।


दरअसल, दूसरे राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण पटना में गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण राजधानी में निचले हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं निचले इलाके में रहने वाले लोग गंगा के बढ़ते जलस्तर से संभावित बाढ़ के कारण दहशत में हैं। 


लोगों का मानना है की लगातार जलस्तर में वृद्धि होने पर जल्द ही गंगा खतरे के निशान को पार कर जाएगी। पटना सिटी के भद्र घाट, मितन घाट और कंगन घाट, समेत अन्य घाटों के किनारे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गंगा की लहरे अब गंगा पथ के पास आ गई हैं, जिससे लोग खौफ में हैं।  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता