ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कोलकाता नाईट राइडर्स को ipl से बाहर करने मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच साम 7:30 बजे खेला जाना है. दोनों टीमें 2022 के इंडिय

कोलकाता नाईट राइडर्स को ipl से बाहर करने मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच साम 7:30 बजे खेला जाना है. दोनों टीमें 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरी बार एक-दूसरे के सामने खेलने जा रही हैं. मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन मुंबई को मिली लगातार 8 हार के बाद, पिछले 2 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए सम्मानजनक तरीके से खेल को खत्म करना चाहते हैं.वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स उस मोड़ पर खड़ी है जहां आज की हार उसे प्लेऑफ से बाहर कर सकती है. हालांकि कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भी टॉप 4 में आना आसान नही है, इसलिए कोलकाता नाईट राइडर्स को न केवल जीत बल्कि बड़ी जीत हासिल करनी होगी.


अगर आईपीएल 2022 की अंक तालिका को देखा जाए तो, कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 9वें नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर होते हुए सबसे आखिर में है। दोनों ही टीमों के द्वारा दिखाया गया प्रदर्शन आईपीएल 2022 में उनके फैन्स के लिए  काफी निराशाजनक रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से उसने सिर्फ 4 में जीत हासिल की है। वही अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसने अब तक 10 मैच खेले हैं जिनमें से केवल 2 मैच में ही जीत हासिल कर पाई है।


कोलकाता नाईट राइडर्स ने पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 75 रनों से मुंह की खानी पड़ी थी. वहीं, मुंबई इंडियंस का पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जहां मुंबई ने 5 रनों से जीत हासिल की थी.  


इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय/बासिल थंपी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।


कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर/अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन/बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान/अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव/हर्षित राणा, शिवम मावी।

टैग्स