Hindi News / news / कोईलवर पुल का एक लेन रहेगा बंद, 2 फरवरी तक लागू रहेगी यह...

कोईलवर पुल का एक लेन रहेगा बंद, 2 फरवरी तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2021, 9:54:04 AM

कोईलवर पुल का एक लेन रहेगा बंद, 2 फरवरी तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

- फ़ोटो

PATNA : सोन नदी पर बने अब्दुल बारी पुल कोईलवर के सड़क मार्ग के उत्तरी लेन पर 5 जनवरी से 2 फरवरी तक सप्ताह में दो दिन यातायात बंद रहेगा. यह निर्णय पुल के मरम्मत कार्य के लिए लिया गया है. 


बता दें कि 5 जनवरी से 2 फरवरी तक के बीच हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा, इसलिए उत्तरी लेन से यातायात बंद रहेगा. पुल में मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए जिले से अतिरिक्त जवान को पुल के दोनों मुहाने पर लगाया जायेगा, ताकि वाहनों को एक लाइन में रखा जा सके. 


हालांकि इस दौरान दक्षिणी लेन से पटना की ओर से वनवे कर यातायात चालू रहेगा, जबकि पटना जाने के लिए नया सिक्सलेन पुल चालू रहेगा. सिक्सलेन पुल के एक लेन पर यातायात शुरू हो जाने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.