Hindi News / news / खाजपुरा वाली कोरोना चेन पटना एयरपोर्ट तक पहुंची, एयरपोर्ट के 54 कर्मियों का...

खाजपुरा वाली कोरोना चेन पटना एयरपोर्ट तक पहुंची, एयरपोर्ट के 54 कर्मियों का सैंपल लिया गया

1st Bihar Published by: Updated Apr 27, 2020, 7:33:58 AM

खाजपुरा वाली कोरोना चेन पटना एयरपोर्ट तक पहुंची, एयरपोर्ट के 54 कर्मियों का सैंपल लिया गया

- फ़ोटो

DESK : पटना के खाजपुरा से शुरू हुआ कोरोना का चेन अब पटना एयरपोर्ट तक पहुंच गया है. खाजपुरा में रविवार को जिस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है वह पटना एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी के रूप में काम करता था.

शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है. एयरपोर्ट के सफाईकर्मी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद  पटना एयरपोर्ट के 54 कर्मियों का सैंपल लिया गया है. इसके साथ ही उन सभी को होटल पाटलिपुत्र अशोका में क्वॉरेंटाइन किया गया है.


इस बारे में पटना डीएम का कहना है कि एतिहात के तौर पर एयरपोर्ट के सफाईकर्मी के साथ काम करने वाले सभी लोगों में संक्रमण न हो इसलिए उनकी जांच कराई जा रही है. सफाईकर्मी से जुड़े लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है, जो सोमवार को आने की संभावना है. 

बता दें कि पटना के खाजपुरा से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का चेन अब पूरे पटना में फैलने लगा है. सफाइकर्मी से लेकर सब्जी विक्रेता तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा है.